फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress protests over theft of temple offerings

Raebareli News: चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress protests over theft of temple offerings
कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
रायबरेली। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा का मामला राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में गर्म हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मामले के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने जो चढ़ावा व दान दिया था, उसकी चोरी की जो खबरें आ रही हैं, उससे आमजन की आस्था को धक्का लगा है। इस मामले में लिप्त लोगों के नाम न तो उजागर किए गए हैं और न ही गंभीर आपराधिक प्रकरण के बारे में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा कि राम के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने श्री राम को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी रकम का गबन हो जाने के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के लूट की बात करने वाली भाजपा श्रीराम के नाम पर लूटे गए चंदे पर खामोश है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सर्वोच्च न्यायालय या किसी उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, वीरेंद्र यादव, राकेश सिंह राना, राहुल बाजपेयी, अम्बरीश बाजपेई, अनिल मिश्रा, प्रीता नेथन, आर.के.सिंह, घनश्याम शुक्ला, आशीष द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, छत्रपाल यादव, अमित पासी, सर्वोत्तम मिश्रा, सूर्यकुमार बाजपेई, विजय लोधी, मो. हुसैन, हाजी उस्मान, मनोज मिश्रा, संजीव शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed