फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress leader Uma Shankar Mishra aide of Indira Gandhi's passed away

इंदिरा गांधी के सहयोगी रहे कांग्रेस नेता उमाशंकर मिश्र का निधन

Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Uma Shankar Mishra aide of Indira Gandhi's passed away
रायबरेली में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा को श्रद्धांजलि देने के बाद परिवारीजनों से मिलती प्रियंका वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सहयोगी उमाशंकर मिश्र का सोमवार को हार्ट अटैक से लखनऊ में निधन हो गया। 93 वर्षीय स्व. मिश्र कांग्रेस के रायबरेली जिलाध्यक्ष थे। दोपहर बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तिलक भवन पहुंच उमाशंकर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शाम को डलमऊ के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से सतांव ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव के रहने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र (93) घंटाघर चौराहे पर परिवार समेत रहते थे। सोमवार को तड़के उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दीवानी कचहरी स्थित तिलक भवन कार्यालय में उनका शव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कांग्रेसियों के साथ-साथ आम जनता व व्यापारी समेत हर तबके के लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पीछे बेटे प्रहलाद मिश्रा एडवोकेट और तीन बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व. मिश्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनन्य सहयोगी थे और उनके चुनाव प्रतिनिधि का दायित्व भी निभाते थे। सूचना मिलने पर दोपहर बाद प्रभारी के रूप में जिले की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से रायबरेली पहुंची।


उनके साथ सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा भी थे। उमाशंकर मिश्रा से गहरा लगाव होने के कारण प्रियंका की भी आंखें भर आईं। अंतिम यात्रा में प्रियंका वाड्र्रा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। डलमऊ गंगाघाट पर शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed