फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Code of Conduct on Three

तीन पर आचार संहिता का केस

Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
rajni rajni Amarujala Bureau/Raibreily
Amarujala Bureau/Raibreily Published by: rajni rajni Updated Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वायड के मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मंगलवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारा तो वहां पर भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री मिली। यह प्रचार सामग्री बिना अनुमति के रखी गई थी। इस पर टीम ने प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया। साथ ही तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अफसरों का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति के न तो किसी प्रत्याशी का प्रचार किया जाए और न ही किसी अनुमति के प्रचार सामग्री रखी जाए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट सुभाषचंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री रखी है। इस सूचना पर टीम ने छापा मारा तो वहां पर झंडा, बैनर समेत अन्य प्रचार सामग्री मिली। कहा जा रहा है कि टीम के सदस्यों ने मेडिकल स्टोर पर लोगों सो बातचीत की तो वह कोई संतोष जनक उत्तर भी नहीं दे पाए।
विज्ञापन


इस पर टीम ने प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम सदर कोतवाली पहुंची और आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दी। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट सुभाषचंद्र सिंह की तरफ से संतोष कुमार, विमलकांत और सुनील कुमार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल स्टोर से भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार सामग्री मिली है, जो बिना अनुमति के मेडिकल स्टोर में रखी थी। कोतवाल का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए। यदि किसी के खिलाफ तहरीर मिलती है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed