फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children sat on mats in the cold and took their exams

Raebareli News: ठंड में दरी पर बैठकर बच्चों ने दी परीक्षा

Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Children sat on mats in the cold and took their exams
ऊंचाहार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटिया चित्रा में परीक्षा देते बच्चे।
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हो गई। ठंड में बच्चों को दरी पर बैठाया गया। पहले दिन कक्षा एक से पांच यानी प्राइमरी में सिर्फ मौखिक परीक्षा कराई गई, जबकि कक्षा छह से आठ तक यानी जूनियर में कला, क्राफ्ट, कृषि समेत अन्य सामान्य विषयों का पेपर हुआ।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2025-26 में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने पत्र भेजा था, जिसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित कर सभी तैयारियां पहले ही पूरी करा ली गई थीं। पहले परीक्षाएं नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होनी थी, जिससे प्रश्नपत्र पहले ही ब्लाक संसाधन केंद्रों को उपलब्ध करा दिए गए थे।
विज्ञापन


एसआईआर कार्य की वजह से तिथियां बदलीं, जिससे अब परीक्षाएं 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होंगी। दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में लगभग 1.94 लाख बच्चे शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन बुधवार को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि एवं गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। ऊंचाहार विकास क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में 9382 बच्चे हैं।


पहले दिन ज्यादातर बच्चों ने परीक्षा दी। जूनियर हाईस्कूल कोटिया चित्रा में 144 में से 128 बच्चे उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बताया कि अनुपस्थित बच्चों से संपर्क कर उन्हें अगले दिन उपस्थित कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने निगरानी की, लेकिन अधिकारियों ने भ्रमण के नाम पर खानापूर्ति की। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed