{"_id":"5e10dd4e8ebc3e87af442964","slug":"children-drinking-expired-syrup-raibaraily-news-lko5013238103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलमऊ में बच्चों को पिलाई जा रही एक्सपायर्ड सीरप, सीएमओ ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलमऊ में बच्चों को पिलाई जा रही एक्सपायर्ड सीरप, सीएमओ ने पकड़ी
विज्ञापन
रायबरेली-डलमऊ। सीएचसी डलमऊ की बदहाली देखकर शनिवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया तो वहां एक्सपायरी डेट की विटामिन सिरप मिली। यह सिरप बच्चों को बीती 12 दिसंबर से पिलाई जा रही थी। अधीक्षक व अन्य स्टाफ की नजर अब तक सिरप पर नहीं पड़ी। मामले में सीएमओ ने अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
गुस्साए सीएमओ ने कहा कि सुधर जाओ वरना तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। हम तो कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन शासन स्तर से कार्रवाई हुई तो हम भी नहीं बचा सकते। इस तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी प्रभारीजी। पहले आप सुधरो, फिर सब को सुधारना। कहीं ऐसा न हो गंगा यात्रा से पहले ही आप पर कार्रवाई हो जाए।
स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर इंसानों का नहीं बल्कि जानवरों का इलाज होता है। शनिवार को सीएमओ ने डलमऊ सीएचसी में सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को देखा। डॉ. नीतू शुक्ला और स्टाफ नर्स चिंतामणि गैरहाजिर मिलीं। सीएमओ ने दवा स्टॉक रूम के दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट रविंद्र सिंह और बृजेंद्र पटेल दवाओं का लेखाजोखा बताने में असमर्थ रहे। दवा स्टॉक रजिस्टर में अमोक्सी क्लेव 500 गोलियां कम अंकित मिली। इसके पश्चात सीएमओ टीकाकरण कक्ष पहुंचे, जहां पर बच्चों को 12 दिसंबर से विटामिन की एक्सपायर्ड सिरप पिलाई जा रही थी।
यह देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। सीएमओ ने अधीक्षक और पूरे स्टाफ को एक-एक करके जमकर फटकार लगाई। साथ ही अधीक्षक को सुधरने के सख्त आदेश दिए।
बेलाभेला सीएचसी के अधीक्षक की तारीफ की
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने शनिवार को सीएचसी डलमऊ, दीनशाह गौरा के बाद बेलाभेला सीएचसी का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था अच्छी मिलने पर अधीक्षक डॉ. शरद कुमार कुशवाहा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि काम अच्छा है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सही तरह बेहतर रखा जाए। रोगियों को बेहतर इलाज का लाभ दिया जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एम. नारायण, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एके पांडेय, राजकुमार मौजूद रहे।