फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Child's body found stained with soil fear of murder

मिट्टी से सना मिला बालक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 06 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Child's body found stained with soil fear of murder
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिट्टी लगने से किसी को समझ में नहीं आया कि उसकी मौत कैसे हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि बालक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। घटनास्थल पर दो चप्पल मिले हैं। इसमें एक चप्पल मृतक का, जबकि एक चप्पल किसी दूसरे का है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दूसरा चप्पल किसका है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबा का नंदौरा की रहने वाली मालती यहां जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी पहाड़गढ़ गांव में माता-पिता के साथ रहती है। वह अपने माता-पिता की इकलौती है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मालती का बेटा सत्यम (7) अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान शाम को गांव के संपर्क मार्ग से 800 मीटर दूर सत्यम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका शव मिट्टी से सना था। इसकी जानकारी होते ही नानी रामदुलारी और मां मालती दौड़कर घटनास्थल पहुंची तो सत्यम की मौत हो चुकी थी। इससे नानी और मां समेत अन्य परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
एएसपी के साथ कोतवाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। साथ ही पुलिस घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि घटनास्थल से बरामद चप्पल के जरिए घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक की नानी का आरोप है कि उसके नाती की हत्या की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बालक की असल वजह सामने आएगी। हर बिंदु पर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed