{"_id":"67e0623ae5d630b11e092a4b","slug":"child-dies-in-tractor-trolley-collision-villagers-protest-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129701-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को डीह थाना क्षेत्र में रायबरेली-डीह मार्ग पर जाम लगाए जाने के दौरान ग्रामी
क्रासर
डीह (रायबरेली)। साइकिल से घर जा रहे एक बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। बालक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सभी ने रायबरेली-डीह मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। सभी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आधा घंटे तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
डीह इलाके के नया का पुरवा मजरे लोधवारी निवासी आरुष (12) पुत्र रोहित यादव रविवार की शाम साइकिल से नवलगंज मोड़ के पास चाऊमीन खाने गया था। लौटते समय वह एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्र्राली ने उसे टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की खबर पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजन और ग्रामीणों ने रायबरेली-डीह मार्ग जाम कर दिया। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने पहुंचकर चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
माता-पिता और बहन के थम नहीं रहे आंसू
आरुष घर का एक इलौता चिराग था। साथ ही पूरे परिवार का दुलारा था। एक बहन अंशिका है। परिजनों की मानें तो प्रतिदिन शाम को आरुष गांव के मोड़ के पास लगने वाली दुकान पर चाऊमीन खाने जाता था। आरुष आदर्श पब्लिक स्कूल चकपालो में कक्षा तीन का छात्र था। आरुष की मौत से मां मालती देवी और पिता रोहित कुमार और बहन अंशिका के आंसू नहीं थम रहे।