फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Change the picture of the city of 25 million

25 करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर

Tue, 17 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 17 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Change the picture of the city of 25 million
सड़क निर्माण - फोटो : demo pic
शहर में 25 करोड़ से विकास कार्य होंगे। सोमवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की पालिका सभागार में हुई बैठक में विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में विकास कार्य को लेकर 73 प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन


इसमें से ज्यादातर को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर भी जोरदार बहस हुई। इस पर चेयरमैन इलियास ने कर्मचारी हित को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन


सदर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याओं को प्रमुखता दी गई। अध्यक्षता करते हुए पालिका चेयरमैन इलियास ने सभी प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान सभी 31 वार्डों में पेयजल के साथ सड़क, नाली, साफ-सफाई आदि को चुस्त दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक मुमताजुद्दीन ने एक-एक करके 73 प्रस्तावों को पढ़ा। इसका सभासदों ने सहमति जताई। अधिशासी अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर का जा रही है। बैठक में सभासद सबिस्ता बृजेश, धर्मेंद्र द्विवेदी, परमजीत गांधी, गया प्रसाद, अनिल कुमार, रामखेलावन, सुनीता देवी, हिमांशु वाजपेयी मौजूद रहे।  इनसेट

बैठक के अंतिम क्षणों में काफी गरमागरम बहस हो गई। सभासद परमजीत के बार-बार प्रश्न पूछे जाने और ईओ के जवाब के दौरान दोनों में आरोप-प्रत्यारोप लगने लगा। सभासद के रवैये पर चेयरमैन भी खफा हो गए।


यह कहकर शांत कराया कि आखिर और भी लोग है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इलियास ने कहा कि बैठक में आपसी सहमति से ज्यादातर कार्यों को मंजूरी मिली गई है। किसी भी वार्ड को उपेक्षित नहीं किया गया है। जल्द ही सभी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed