फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chandraghanta second day of Navratri and worship of mother Brhracharini

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा

Sun, 10 Apr 2016 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 10 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chandraghanta second day of Navratri and worship of mother Brhracharini
रायबरेली में शनिवार को नवरात्र पर मंशादेवी मंदिर में माता की पूजा अर्चना करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्राचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। साथ ही मंदिरों में विभिन्न प्रकार के जाप, पाठ, प्रवचन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। 
विज्ञापन


नवरात्र में देवी मंदिरों और सिद्धपीठों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मां मंशा देवी मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर, शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर समेत सभी सिद्धपीठों और मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से लाइन में लगने के बाद लोगों ने पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मां के भक्तों ने श्रद्धा के साथ पुष्प, अक्षत, धूप व दीप अर्पित किया। मंदिर के बाहर मेला जैसा माहौल रहा। घरों में महिला टोलियां मां का गुणगान करने में लगी रही। इस दौरान लोगों ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पूरे जोधी मटका में पं. रामकिशोर मिश्रा ने हवन-पूजन किया। इसके अलावा दीनशाह गौरा स्थित दुर्गा मंदिर, नारायणभीट धूता में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से मंदिरों के आसपास प्रतिदिन सफाई कराई जा रही है। चेयरमैन इलियास और अधिशासी अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के सफाईकर्मियों को निर्देशित किया गया है। सफाई के साथ ही चूना का छिड़काव, पेयजल आपूर्ति आदि चुस्त-दुरुस्त रखी जा रही है।


 नवरात्र में पूरे दिन गंगा तट पर चहल-पहल बनी है। स्नान के बाद आसपास के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की दौर पूरे दिन चलता रहता है। सबसे अधिक भीड़ पथवारी देवी मंदिर में हो रही है। मुराईबाग कस्बे में सहकारी संघ कार्यालय परिसर में नवदुर्गा जनकल्याण समिति की ओर से पंडाल सजाया गया। आदिशक्तिपीठ दुर्गा मंदिर मुराईबाग मकनपुर रोड में पूरे दिन भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed