फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Caution on border: ADG zone

बार्डर पर सतर्कता बरतें : एडीजी जोन

Tue, 16 Mar 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Caution on border: ADG zone
ऊंचाहार (रायबरेली)। एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने सोमवार को रायबरेली, प्रतापगढ़ जिले की पुलिस के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी से जिले की सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा, दोनों जिलों के अपराधी एक-दूसरे के जिले में जाकर वारदात को अंजाम देते हैं इस पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। कहा, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के साथ एडीजी एसएन साबत ने एनटीपीसी के अतिविशिष्ट अतिथि गृह में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज, कुंडा और रायबरेली जिले के सलोन, नसीराबाद, गदागंज, जगतपुर, ऊंचाहार, डीह के थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की स्थिति देखी।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्रों के निस्तारण व विवेचनाओं की प्रगति के बारे में सिलसिलेवार समीक्षा की। पूरे अमले के साथ एडीजी जोन रायबरेली-प्रतापगढ़ की सीमा पर गए। गैर जनपद के अपराधियों की घुसपैठ को लेकर जानकारी हासिल करने के साथ-साथ सीमा पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया, मालखाना व असलहों की स्थिति देखी। कामकाज ठीक मिलने पर उन्होंने कोतवाल ऊंचाहार विनोद सिंह के कार्यों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed