फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case

प्रधान पति पर जानलेवा हमला करने वाले दो लोगों पर केस

Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दुकान से लौट रहे प्रधानपति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्रधानपति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानपति पर हुए जानलेवा हमले से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंवरमऊ निवासी प्रधानपति अवधेश कुमार शुक्रवार को संडहा स्थिति अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। संस्कृत महाविद्यालय मनोहर नगर परैया नमकसर के पास पहुंचे कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने तमंचे से हमला कर दिया। गनीमत रही कि गोली कार का शीशा तोड़ते हुए प्रधानपति के गले को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन

सूचना पर नसीराबाद एसओ रवींद्र सोनकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल प्रधानपति को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं, पीड़ित प्रधानपति अवधेश कुमार ने नसीराबाद थाने में अमेठी जिले के बहोरापुर निवासी धनंजय सिंह व सूरज कुमार निवासी भदौरिया मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने प्रधानपति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया की अवधेश कुमार की तहरीर पर धनंजय सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed