{"_id":"5dffb4cf8ebc3e87952b2daf","slug":"car-entered-in-truck-standing-in-fog-young-man-killed-two-injured-raibaraily-news-lko4991718133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कोहरे के कारण हाईवे पर खड़े ट्रक में एक कार जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक ट्रक दो दिनों से खड़ा था। रविवार सुबह घना कोहरा था। सुबह करीब छह बजे लखनऊ की ओर से आ रही एक कार कोहरे के कारण खड़े ट्रक के पीछे घुस गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। कार में तीन लोग सवार थे। सभी दुर्घटना में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किसी प्रकार लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और उनको सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने देवाशीष श्रीवास्तव (25) पुत्र मनोज लाल निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि संदीप यादव निवासी बल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, प्रशांत सिंह निवासी गाँव खुदवंत थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि खड़े ट्रक में कार टकराने से हादसा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।