फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   car entered in home, the young man dead

घर में घुसी कार, युवक की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
car entered in home, the young man dead
रायबरेली में गुरुवार को खीरों थाना क्षेत्र के चौधराइन का पुरवा मजरे बरौला गांव स्थित घटनास्थल। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र मेें गुरुवार को तड़के घर में घुसी अनियंत्रित कर सो रहे लोगों को कुचलते हुए पलट गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम से आवागमन भी ठप रहा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 खीरों थाना क्षेत्र के चौधराइन का पुरवा मजरे बरौला गांव निवासी श्रीराम, उसकी पत्नी रामदुलारी (40), बेटा दीपक (20), दिलीप कुमार (15) और बेटी सोनम (17) तड़के घर के दरवाजे रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे। तड़के श्रीराम खेत की तरफ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक बिना नंबर की अनियंत्रित कार सो रहे लोगों को रौंदते हुए टीनशेड में घुसने के बाद पलट गई। हादसे में दीपक, उसकी मां, बहन और भाई, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेरूई गांव निवासी कार चालक सौरभ सिंह (25) व उसका साथी गौरव सिंह (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष खीरों अनिल कुमार सिंह ने सभी घायलो को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कार चालक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं हादसे से भड़के ग्रामीणों ने खीरों-गुरुबक्शगंज मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने की सूचना मिलते ही थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।


साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार के लिए रकम अपने पास से दी। सूचना पर गुरुबख्शगंज थानेदार पन्नेलाल भी पहुंचे। थानेदार ने बताया कि मृतक के बाबा कल्लू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed