{"_id":"6a65191e1fc162a118096524","slug":"candlelight-march-in-protest-against-the-attack-on-students-raebareli-news-c-101-1-rai1023-163658-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छात्रों पर हमले के विरोध में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छात्रों पर हमले के विरोध में कैंडल मार्च
Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे इंकलाबी नौजवान सभा के पदाधिकारी व
रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार की देर शाम को आंदोलनरत छात्रों पर हुए हमलों की निंदा में कैंडल मार्च निकाला।
यह मार्च कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से हाथी पार्क स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने छात्रों पर बल प्रयोग को अत्याचार की पराकाष्ठा बताया।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पहले भी हो सकता था। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के लिए जवाबदेही की मांग की। कांग्रेस ने छात्रों की सभी मांगों का समर्थन किया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को विजय दिवस के रूप में मनाया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
इस मौके पर सुशील पासी, अतुल सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, सरिता गुप्ता, वीके. शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, सईदुल हसन, राहुल बाजपेई, आशीष द्विवेदी, अभय त्रिवेदी, आमीन पठान, राकेश कुमार तिवारी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद