फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Canal repair work will be completed today

Raebareli News: नहर की मरम्मत का आज पूरा होगा काम

Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Canal repair work will be completed today
शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल के पास लीकेज होने के बाद जेसीबी से चल रहा मरम्मत कार्य। 
रायबरेली। शारदा सहायक नहर में मरम्मत के अभाव में रिसाव हुआ। यह हाल तब है, जब मरम्मत के लिए हर साल एक करोड़ रुपये का बजट भी मिलता है। गनीमत रही कि आसपास के लोगों की सजगता के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर का पानी रोकवा दिया। सोमवार को नहर की मरम्मत का काम पूरा होगा। इसके बाद पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम रिसाव ठीक करने के लिए मौके पर डटी रही। अभी तो नहर से पानी निकालने का कार्य चल रहा है। रिसाव से आसपास का पूरा पानी निकल जाने के बाद ही मरम्मत कार्य पूरा होगा। रायबरेली में शारदा सहायक नहर की दूरी करीब 80 किमी है। इस नहर से 300 माइनरें व रजबहे निकले हैं। नहर से निकली माइनरों व रजबहों से बछरावां, हरचंदपुर, महराजगंज, अमावां, राही, जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन के करीब दो लाख किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन


रघुनाथपुर कटैली गांव स्थित बेहटा पुल के पास नहर में रिसाव हो गया। अधिकारी व कर्मचारी इससे बेखबर रहे। बीती 23 जुलाई को अफसरों को सूचना दी गई। इसके बाद पानी रोका गया। आसपास के रहने वाले अर्जुन यादव, प्रमोद तिवारी, शत्रोहन सिंह बताते हैं कि नहर की मरम्मत काफी समय से नहीं कराई गई है। इसी कारण रिसाव हुआ। यदि नहर में कटान हो जाती तो आसपास के गांवों में पानी भर जाता। लोगों का यह भी कहना है कि रिसाव सई नदी के पास हुआ, इससे पानी नदी में बह गया। मरम्मत के लिए रविवार से क्षतिग्रस्त स्थल के पास पानी निकालने का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ साल पहले कटान से मची थी तबाही
शारदा सहायक नहर में करीब आठ साल पहले आईटीआई के निकट केबल डालने के दौरान शारदा सहायक नहर की पटरी कई गई थी। इससे जैतूपुर, खसपरी समेत आसपास के खेतों और गांवों में पानी घुस गया था। इस मामले में एक्सईएन समेत कई अभियंताओं पर कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद जिले की सबसे बड़ी नहर की देखरेख और रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।

शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल के पास लीकेज होने के बाद जेसीबी से चल रहा मरम्मत कार्य। 

शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल के पास लीकेज होने के बाद जेसीबी से चल रहा मरम्मत कार्य। 

शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल के पास लीकेज होने के बाद जेसीबी से चल रहा मरम्मत कार्य। 

शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल के पास लीकेज होने के बाद जेसीबी से चल रहा मरम्मत कार्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed