फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cafe operator eaten poisonous substance, recruitment

कैफे संचालक ने जहरीला पदार्थ खाया, भर्ती

Sun, 10 Apr 2016 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 10 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक कैफे संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज और सिपाही ने शनिवार रात घर में जाकर उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता का दबाव बना रही है। हालांकि पुलिस प्रताड़ित करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गोरा बाजार निवासी दिग्विजय सिंह (26) घर के पास ही कैफे चलाता है। शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक के भाई अमर सिंह का आरोप है कि पुलिस दिग्विजय को कोतवाली में हाजिर होने की बात कह रही थी। मम्मी का इलाज कराने पर वह लखनऊ चला गया था। शनिवार रात सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज भीमशंकर मिश्रा, सिपाही अमोद समेत अन्य पुलिस कर्मी घर पहुंचे।

घर पर किराए पर रह रहे लोगों के साथ मारपीट की। उसे जानमाल की धमकी दी और कोतवाली उठा ले गए। दिग्विजय ने जहर खाया तो उसे छोड़ा गया है। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई का आरोप है कि पुलिस मामले में सुलह का दबाव बना रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच शुरू की।

सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने वाला दिग्विजय अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। एसपी के निर्देश पर इस समय अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है।


इसके लिए उसे कोतवाली बुलाया गया था। न तो दिग्विजय और न ही उसके भाई को प्रताड़ित किया गया है। दिग्विजय की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जा रही है। यदि सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज या फिर सिपाहियों ने ज्यादती की है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed