फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cadets learnt how to extinguish fire

Raebareli News: कैडेटों ने आग बुझाने के तरीके सीखे

Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cadets learnt how to extinguish fire
एनसीसी की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चल रहे प्रशिक्षण में अग्निशमन की जानकारी लेते कै
रायबरेली। एनसीसी की ओर से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पांचवें दिन मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन गोपीचंद्र मिश्र, फायरमैन जगलाल निर्मल, फायरमैन वीर सिंह ने आग लगने पर बचाव की जानकारी दी। कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल ने बताया कि आपदा दो प्रकार की होती हैं। पहली प्राकृतिक व दूसरी मानव निर्मित आपदा होती है। आपदा आने पर किस तरह के उपाय किए जाने चाहिए, इस बारे में कैडेटों को जानकारी दी।
विज्ञापन


सूबेदार मेजर नरेश कुमार, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, लेफ्टिनेंट राजनरायन, लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार, लेफ्टिनेंट प्रकाश चंद्र, लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार जगमोहन, सूबेदार डब्बल सिंह, नायब सूबेदार संजय सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, विजय पाल, मनोज, आनंद, राकेश सिंह, सतीश, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed