{"_id":"59286c294f1c1b60115373c9","slug":"bsa-gursharan-singh-niranjan-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन निलंबित
रायबरेली
Updated Fri, 26 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने, राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2017-18 जमा न करने आदि के मामले में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शासन के सूत्रों ने निलंबन की पुष्टि की है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बीएसए ने 20 मई 2016 को 407 अध्यापक/अध्यापिकाओं की पदावनति आदेश जारी किया था, लेकिन प्रक्रियात्मक त्रुटि दर्शाते हुए उक्त पदावनति आदेश को 28 मई को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोई कार्यवाही नहीं की गई।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत वार्षिक कार्य योजना व बजट 2017-18 के संबंध में जिले की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट जमा करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही वार्षिक कार्य योजना व बजट से संबंधित यू डायस, कास्टशीट पर समस्त कार्यवाही पूरा करते हुए 25-26 फरवरी 2017 तक जमा करने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिया गया था। इसके बाद भी कार्य योजना व बजट जमा नहीं कराया। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह के आदेश में बीएसए को निलंबित करने का आदेश दिया है।