{"_id":"6140d92c8ebc3ed194243266","slug":"broke-the-platform-built-to-install-the-statue-of-former-mp-phoolan-devi-raibaraily-news-lko5955607156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाने को बनाया गया चबूतरा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाने को बनाया गया चबूतरा तोड़ा
विज्ञापन
खंधारीपुर में तोड़ा गया चबूतरा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर गांव में दस्यु सुंदरी व पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाने के लिए बनाए गए चबूतरे को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। हालांकि इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई। गांव के लोग शासन से अनुमति लेकर पूर्व सांसद की मूर्ति गांव में लगाने की बात कह रहे हैं।
खंधारीपुर गांव में समाजवादी पार्टी ने 20 सितंबर को पूर्व सांसद की मूर्ति लगाने का कार्यक्रम तय किया था। इसके लिए चबूतरे का निर्माण हो चुका था। चबूतरे की फिनिशिंग का काम बाकी था।
इसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने गांव के लोगों को बिना परमीशन मूर्ति लगाने से रोक दिया था। बताते हैं कि सोमवार देर रात बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चबूतरे को तोड़ दिया। चबूतरा का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। चबूतरा तोड़े जाने से गांव वालों में नाराजगी है।
विज्ञापन
ग्रामीण सचिन निषाद, औसान व राजकुमारी ने बताया कि रात में किसी ने चबूतरा तोड़ दिया, लेकिन आने वाले समय में शासन से परमीशन के बाद फूलन देवी की प्रतिमा लगाई जाएगी।
उधर, ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि चबूतरा तोड़ने की शिकायत कहीं नहीं की गई है। एसडीएम व कोतवाल ने चबूतरा हटाने के लिए कहा था। बाकी बचा चबूतरा भी हटा दिया जाएगा। उधर, कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि मामले को राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। गांव के ही कुछ लोगों के चबूतरा को तोड़े जाने की बात सामने आई है।