फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bridge

बिना बाईपास बनवाए शुरू करा दिया पुल का निर्माण, चक्कर काट रहे मुसाफिर

Tue, 05 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
bridge
डलमऊ (रायबरेली)। मुराईबाग से गंगापुर होते हुए फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर टूटी पुलिया का निर्माण तो शुरू हो गया। मगर यहां वाहनों को आवागमन के लिए बाईपास नहीं बनवाया गया। जिससे छोटे वाहन छह तो भारी वाहन 20 किलोमीटर का चक्कर लगा कर निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग से रोजाना तकरीबन 20 लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

मुराईबाग कस्बे से गंगापुल होते हुए फतेहपुर के लोग आते-जाते हैं। नेवाजगंज के पास पुलिया टूट गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण करीब 36 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण शुरू हुए काफी दिन हो गए लेकिन अभी तक केवल गड्ढा ही खोदा गया है। पुल निर्माण के चलते आवागमन के लिए बने बाईपास से सिर्फ दोपहिया और साइकिल सवार निकल सकते हैं। चार पहिया वाहनों को छह किलोमीटर दूर चक्कर काट कर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

रामदिनेश, बनवारीलाल, अयोध्या प्रसाद, अंकेत कुमार, राधेश्याम, हंसराज, असलम, बिहारी, बरातीलाल ने बताया कि भारी वाहन फतेहपुर से लालगंज होकर निकलते हैं। इनको 20 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सहायक अभियंता संतोष कुमार राय से कई बार समस्या बताई गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाईपास पर सिर्फ मिट्टी डाल दी गई। जहां पुल बन रहा है वहां कोई बैरीकेटिंग नहीं की गई है। जिससे कोई भी गिर कर घायल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह का अभाव में नहीं बना बाईपास
पुल निर्माण के पास बाईपास बनवाने की पर्याप्त जगह नहीं है। जिससे स्थानीय प्रशासन की सहमति पर भारी वाहनों का आवागमन रोका गया है। आधा निर्माण हो जाए तो बाईपास चौड़ा कर भारी वाहनों को भी निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सुभाष चंद्र अधिशासी अभियंता लोक निर्माण (खंड प्रथम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed