फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bounty animal smuggler shot in encounter

Raebareli News: मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर को लगी गोली

Mon, 27 Apr 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bounty animal smuggler shot in encounter
देर रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल पशु तस्कर को लेकर जाते पुलिसकर्मी।
रायबरेली। पुलिस मुठभेड़ में शनिवार रात इनामी पशु तस्कर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अस्पताल में इलाज कराने के बाद पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया। रायबरेली और वाराणसी में कुल मिलाकर तस्कर के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम मकनपुर तिराहा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंटेनर सवार दो युवक आते दिखे। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कंटेनर सवार युवकों ने फायरिंग कर दिया। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की फायरिंग में बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सूफी टोला निवासी नजीमुद्दीन के बायें पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुरादाबाद जिले के मुंढा पांडेय थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव निवासी मो. सुबीन भाग गया। घायल नजीमुद्दीन को सीएचसी पहुंचाया गया। नजीमुद्दीन गैंगस्टर अधिनियम मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह पशु तस्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर नजीमुद्दीन के खिलाफ रायबरेली के डलमऊ, बछरावां में पशुक्रूरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तीन और वाराणसी के लंका थाने में एक पशुक्रूरता अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। नजीमुददीन के साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। कंटेनर को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed