फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Booming minor, many bigha crops submerged, water entered the houses

उफनाई माइनर, कई बीघा फसल जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Wed, 12 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Booming minor, many bigha crops submerged, water entered the houses
लालगंज (रायबरेली)। ऐहार गांव में उमरामऊ रोड के निकट माइनर उफना गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जबकि पानी सड़क पर आ जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। ऐहार गांव में घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

पिलखा गांव की ओर से निकलने वाली माइनर की सफाई ठीक से न होने के कारण कई दिनों से माइनर का पानी उफनाकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे तिवारी का पुरवा, नगवर, जगन्नाथ का पुरवा सहित तमाम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ऐहार निवासी अनुज अवस्थी, दुर्गेश शुक्ला, संदीप फिजा, विजय वाजपेयी, अतुल मिश्र ने बताया कि आसपास के कई बीघा खेत जलमग्न हो गए है। अधिकारियों को सूचना के बावजूद भी नहर की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई बोले अधिक पानी छोड़े जाने से उफना गई नहर
शारदा सहायक उन्नाव खंड के अवर अभियंता रामेंद्र साहू ने बताया कि नहरों में पानी अत्यधिक छोड़े जाने के कारण माइनर से उफना गई जिससे पानी खेतों और घरों में पहुंच गया। बताया कि किसानों की सूचना के बाद नहर बंद कर दी गई है। उमरामऊ गांव के निकट पानी को नाले की ओर खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed