{"_id":"614774e08ebc3ee530028634","slug":"boiling-drain-due-to-lack-of-drainage-raibaraily-news-lko59631118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने से उफनाई ड्रेन, 100 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने से उफनाई ड्रेन, 100 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली कसरावां ड्रेन की जलनिकासी न होने के कारण उफना गई। इससे करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसके विरोध में नेरथुआ के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि यदि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो फसल सड़ जाएगी।
किसानों ने बताया कि ग्राम नेरथुआ के निकट से कसरावां झील से कसरावां ड्रेन निकली है। यह ड्रेन में खदरा गांव के पास अछई माइनर में मिली है। इसी जगह से साइफर बना है, जिससे होकर पानी निकल जाता है, लेकिन साइफन टूटा होने के कारण पानी पूरी तरह से नहीं निकल पाता है।
बीते दिन बारिश होने से ड्रेन उफना गई। इससे नेरथुआ झील व उसके आसपास पानी उफनाकर खेतों में भर गया। गांव तक पानी पहुंच गया। खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। कई लोग तो अपना घर छोड़कर दूसरे के यहां शरण लिए है।
विज्ञापन
उदय कुमार, केतार पासी, नीरज कुमार, जयशंकर गुप्ता, अशोक कुमार मिश्रा, गुरु सेवक, रामकुमार, मैकूलाल आदि ग्रामीण ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने समस्या निस्तारण का भरोसा दिया, लेकिन दावा हवा हवाई साबित हुआ।
किसानों ने बताया कि यदि पानी नहीं निकला तो फसल खराब हो जाएगी। इस संबंध में सिंचाई खंड 28 के एक्सईएन नवनीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। समस्या को दूर कराया जाएगा।