{"_id":"69f6fe6dcc0791977b01d4a1","slug":"body-of-young-man-was-exhumed-from-his-grave-after-17-days-and-sent-for-postmortem-in-raebareli-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साथियों के साथ गए युवक की घर आई थी लाश, 17 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साथियों के साथ गए युवक की घर आई थी लाश, 17 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजी गई
Sun, 03 May 2026 01:21 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 03 May 2026 01:21 PM IST
सार
रायबरेली में साथियों के साथ गए युवक की घर लाश पहुंची थी। मामले में अब 17 दिन बाद कब्र से लाश निकालकर पोस्टमार्टम को भेजी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस, लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में 17 दिन बाद रविवार को युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की मौजूदगी में नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय व कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, शव का ऊपरी हिस्सा गल गया है।
विज्ञापन
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर खरौली गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा राहुल (25) 16 अप्रैल को अपने साथियों के साथ नसीरनपुर गया था। रात में साथियों ने मां को राहुल के बीमार होने की सूचना दी। उन्होंने एम्स में भर्ती कराने की बात कही।
विज्ञापन
परिजनों के एम्स पहुंचने पर दोस्तों ने जगतपुर लौटने को कहा। कुछ देर बाद वे राहुल का शव घर पर छोड़कर भाग निकले। परेशान परिजनों ने पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अनीता ने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शक जताया। राहुल की मां की गुहार पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन