फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body of woman found hanging from latch

महिला का शव कुंडी से लटका मिला, हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Sat, 13 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Body of woman found hanging from latch
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अलीपुर चकराई गांव में एक महिला का शव कमरे में लटका मिला। उसके भाई ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीपुर चकराई निवासी केश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी चंद्रावती का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर छत की कुंडी से लटका मिला। चंद्रावती की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं लेकिन चार वर्षों से उसकी छोटी बहन अनीता भी उसके पति के साथ आकर रहने लगी जिससे आए दिन दोनों में तकरार होती रहती थी।
विज्ञापन

चंद्रावती का पति उसकी बहन को लेकर बाहर रहता था। 11 मई को वह अपनी साली को लेकर गांव आया था। दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार बीती शाम को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। रात में चंद्रावती ने घर के अंदर छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रावती के भाई अशोक कुमार ने उसके पति केश कुमार, ससुर छेदीलाल, अपनी छोटी बहन अनीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए गदागंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मृतका के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है, पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed