{"_id":"605396ff8ebc3edb54646be1","slug":"board-exam-raibaraily-news-lko5702286119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति हुई शुरू, मिली 83 हजार कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति हुई शुरू, मिली 83 हजार कॉपियां
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा कराने के लिए जिले को उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। गुरुवार को कॉपियों की पहली खेप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची। इसमें इंटरमीडिएट की 83 हजार कॉपियां भेजी गईं हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है।
उम्मीद है कि होली से पहले कॉपियों की आपूर्ति मिल जाएगी। अगर कॉपियों की आपूर्ति हो गई तो होली के बाद परीक्षा केंद्रों को कॉपियों का वितरण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी। जिले में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा में 71828 छात्र-छात्राएं इम्तेहान देंगे।
इसलिए इन परीक्षार्थियों को लगभग पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ेगी। इसमें अ और ब कॉपियां दोनों शामिल हैं। इसीलिए कॉपियों की आपूर्ति कई चरणों में होती हैं। कॉपियों के आने का इंतजार पिछले कई दिन से हो रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को कॉपियों की पहली खेप ट्रक से पहुंची। इस खेप में इंटरमीडिएट की 83000 अ कॉपियां आईं हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। कॉपियों को सुरक्षित रखने और वितरण के दौरान परेशानी से बचने के लिए हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां अलग-अलग हाल में रखी जाएंगी।
परीक्षा केंद्र - 105
परीक्षार्थी - 71828
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 20,067 18,638 38,705
इंटरमीडिएट 16,872 16,251 33,123
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। पहली खेप में इंटरमीडिएट की 83 हजार कॉपियां मिलीं हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। कॉपियों की आपूर्ति पूरी होने के बाद रूपरेखा तय कर परीक्षा केंद्रों में वितरण कराया जाएगा।
-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस