फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP worker's conference in Patti Rahas Kaithwal

पट्टी रहस कैथवल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Mon, 11 Oct 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP worker's conference in Patti Rahas Kaithwal
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के पैसे को अपने चहेतों में बांटने वाले आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे लोग भाजपा सरकार पर अंगुली उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकास कार्य ही पर्याप्त हैं। कैबिनेट मंत्री सोमवार को पट्टी रहस कैथवल गांव में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज का सफाया हो गया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों का गुणगान किया। =
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकारों ने श्रम विभाग में सात साल में सिर्फ सात लाख लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया लेकिन हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में 70 लाख लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, उत्कृष्ट मौर्य, दल बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप मौर्य, दिलीप जयंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed