फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP lynched relatives of the district president, beaten five women

भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी, पांच महिलाओं को पीटा

Thu, 11 May 2017 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 11 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP lynched relatives of the district president, beaten five women
Demo pic - फोटो : demo
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रनागंज मजरे थुलवासां गांव में मंगलवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदारों ने खूब गुंडागर्दी की। मामूली बात पर एक घर पर धावा बोलकर महिलाओं को पीट-पीटकर घायल कर दिया। हद तो तब हो गई, जब सत्ता पक्ष के दबाव में आकर महराजगंज कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने प्रार्थनापत्र फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन


बुधवार को महिलाएं पुलिस कार्यालय पहुंची और प्रार्थनापत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। रनागंज मजरे थुलवांसा गांव रहने वाली गीता देवी पत्नी घनश्याम का आरोप है कि घर के पास कूड़ा डालने को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बस इतनी सी बात पर हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। बचाई आने गांव की विंध्यावती, कुसुमलता, सुमन व बरखा को भी मारापीटा। इसमें गीता व बिंध्यावती को सिर पर गंभीर चोटें आई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के बाद कार्रवाई नहीं की। गीता का आरोप है कि उसके जेठ थुलवासा ने चौकी इंचार्ज को तहरीर दी। उन्होंने यह कहते हुए तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि वे कोतवाली जाएं। गीता का कहना है कि चौकी में तहरीर न लेने पर वह स्वयं कोतवाली पहुंची।

इस पर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने उन्हें ही फटकार लगा प्रार्थनापत्र फाड़कर फेंक दिया। आरोप है कि कोतवाल अपने मनमुताबिक तहरीर भी लिखवाने लगे। मेडिकल के दौरान भी बाहर आरोपियों ने मारपीट की।

महिला का आरोप है कि मारपीट करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के रिश्तेदार हैं। इसी वजह से कोतवाल कार्रवाई करने के बजाय मामला दबाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो धरना शुरू कर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि रनागंज मजरे थुलवासां गांव में महिलाओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदारों की ओर से मारपीट करने का मामला जानकारी में नहीं आया है।

यदि इस तरह की घटना हुई है तो निश्चित तौर से कार्रवाई की जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। साथ ही जांच कराई जाएगी कि कोतवाल ने प्रार्थनापत्र फाड़कर मनचाही तहरीर क्यों लिखवाई।


भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रनागंज मजरे थुलवासा गांव में मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो उनसे कोई लेनादेना भी नहीं है। पुलिस को निष्पक्ष होकर अपना कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed