{"_id":"61b62fa3ee395055e61f809a","slug":"bike-was-taken-away-on-the-pretext-of-getting-treatment-raibaraily-news-lko608630778","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने के बहाने उड़ा ले गया बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने के बहाने उड़ा ले गया बाइक
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज कराने के बहाने उचक्कों ने उसकी बाइक पार कर दी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने नाकेबंदी की। देर रात बदमाश को मोन गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान बदमाश पुलिस पर भी हमलावर हो गया। हमले से कोतवाल समेत तीन पुलिस पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
बेलवा गांव निवासी संदीप कुमार पांडेय (20) बाइक से अपनी मां कामिनी के साथ हैदरगढ़ गया था। दोनों वहां से वापस लौट रहा था। तभी शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे मां-बेटे जख्मी हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने संदीप का इलाज कराने की बात कहकर उसकी ही बाइक पर उसे बैठा लिया।
हलोर गांव के निकट बाइक चला रहे बदमाश ने संदीप को धक्का देकर गिरा दिया और बाइक लेकर भाग गया। संदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
विज्ञापन
देर रात मोन गांव के बजाज मौर्य की चक्की के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाश पुलिस पर हमलावर हो गया। हमले में कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा, महिला आरक्षी शगुन शर्मा, आरक्षी रोहित और मुनेंद्र जख्मी हुए हैं।
कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बाराबंकी निवासी अनूप है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के साथी का भी पता लगाया जा रहा है।