{"_id":"618c00e7f0fb937ada092dc0","slug":"bike-rider-dies-due-to-speeding-vehicle-collision-raibaraily-news-lko6038406123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
श्रद्धा का पुरवा मजरे बाला गांव निवासी राम अखिलेश (24) और पंकज सिंह (22) बाइक से रायबरेली की ओर अपनी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गंगागंज बाजार के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके पहले आसपास के लोग कुछ समझ पाते। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बाइक चालक राम अखिलेश की मौत हो गई, जबकि पंकज का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।