{"_id":"5f4158548ebc3e3d2205653a","slug":"bike-collided-on-bridge-two-friends-drowned-in-water-raibaraily-news-lko5363395149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर टकराई बाइक, दो दोस्त पानी में डूबे, एक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर टकराई बाइक, दो दोस्त पानी में डूबे, एक बचा
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दो युवक पुल से टकराने के बाद पानी में जा गिरे। एक युवक तो किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन उसका दोस्त पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन की लेकिन डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका।
एनडीआरएफ की टीम भी बुलाकर युवक की खोजबीन कराई जा रही है लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि युवक नशे में थे। बाइक की रफ्तार तेज थी और वे पुल के नीचे जा गिरे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा निवासी नीरज और किलौली गांव का रहने वाला शिवबालक दोपहर बाद बाइक से पासिन कोडारा अमावां से रायबरेली की तरफ जा रहे थे। तकिया स्थित नइया के पुल पर नशे में होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रेलिंग को फांदते हुए नइया में जा गिरी। गाड़ी के नइया में गिरने पर नीरज तो किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन शिवबालक और उसकी मोटरसाइकिल पानी में गिरकर डूब गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही प्रभारी सीओ सदर राघवेंद्र चतुर्वेदी और थानेदार राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू कराई। प्रभारी सीओ का कहना है कि एनडीआरएफ टीम मौके पर बुलाकर युवक की खोजबीन कराई जा रही है। युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन उसकी बाइक बरामद कर ली गई है।