फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bidka meet dowry the groom, wedding party did not

दहेज नहीं मिलने पर बिदका दूल्हा, नहीं आई बारात

Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bidka meet dowry the groom, wedding party did not
weddings - फोटो : demo pic
लालगंज क्षेत्र के एक गांव में बारात न जाने से सारी खुशियां काफूर हो गई। देर रात तक बारात न आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बंशीलाल ने बताया कि वह विकलांग है। पुत्री सीमा की शादी उसके मामा गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुबेन मजरे लाहेड़ा गांव निवासी पन्नालाल अपने यहां से कर रहे थे।
विज्ञापन


पुत्री का विवाह सूदनखेड़ा निवासी रमेश के पुत्र आकाश के साथ तय हुआ था। 26 अप्रैल को पुत्री की बारात आनी थी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। रात नौ बजे तक बारात नहीं आई तो सभी को चिंता हुई। बंशीलाल अपने रिश्तेदारों के साथ सूदनखेड़ा लड़के के घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर आकाश के अलावा उसकी मां माया देवी, बहन लज्जो, मामा विजय कुमार मिले। सभी ने दहेज में 51 हजार रुपये नकद व बाइक की मांग की। पिता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोग बारात नहीं ले गए।


जिससे सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। यह सुनकर लड़की पक्ष के यहां सन्नाटा पसर गया और मंगल गीत ठप हो गए। बंशीलाल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में लेकर पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed