{"_id":"584eeb464f1c1b686f649e52","slug":"better-medical-facilities-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की दो नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनिया और दीनशाह गौरा में बनकर तैयार हो गए हैं। करीब नौ करोड़ की लागत से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया गया है। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र में यह पहला स्वास्थ्य केंद्र होगा, वहीं दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र में उच्चीकृत हुई पीएचसी को नया भवन मिल जाएगा। 14 व 15 दिसंबर को इनका उद्घाटन भी होगा। विभागीय अफसर इसकी तैयारियों में जुटे हैं।
मालूम हो कि जिले के रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र में कोई भी सीएचसी नहीं था। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर नई सीएचसी का निर्माण कराया है। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी को उच्चीकृत कर दिया गया था। दोनों ही सीएचसी के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। रोहनिया में जहां 4.99 करोड़ तो वहीं दीनशाह गौरा में 4.67 करोड़ से नई सीएचसी के भवनों का निर्माण कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों सीएचसी के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। इनका उद्घाटन सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की द्वारा किया जाएगा। 14 दिसंबर को रोहनिया और 15 दिसंबर को दीनशाह गौरा सीएचसी का उद्घाटन होना है। इसकी तैयारियां चल रही है। इन सीएचसी शुरू होने के बाद जनता को काफी सहूलियत मिलेंगी।