{"_id":"6a440f6ac962edad5d079f34","slug":"beo-and-teacher-beaten-with-sticks-and-clubs-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-161649-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बीईओ और शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बीईओ और शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल
Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बांदा-बहराइच हाईवे पर चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मोड़ के पास मंगलवार शाम एसयूवी सवार बदमाशों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ ) और शिक्षक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। सीएचसी के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बीईओ और शिक्षक पर हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
लखनऊ जिले के चिनहट निवासी मुकेश कुमार (58) यहां पर बीईओ खीरों हैं,जबकि लखनऊ के वृंदावन निवासी राजेश यादव (55) प्राथमिक स्कूल छत्ता का पुरवा में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। छुट्टी के बाद दोपहर बाद दोनों लोग सरकारी चार पहिया वाहन से लखनऊ जा रहे थे। खीरों के रहने वाले चालक राजकरन वाहन चला रहे थे। चुरुवा पश्चिम बाईपास मोड़ पर पीछे से आई एसयूवी सवार चार-पांच लोगों ने आगे जाकर बीईओ के वाहन को रोक लिया। इससे पहले कि बीईओ व शिक्षक कुछ समझ पाते, एसयूवी सवार लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले से दोनों लहूलुहान हो गए।बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)