{"_id":"687e8c13c2cb899e8a011857","slug":"bdc-members-body-found-in-a-pit-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137532-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बीडीसी सदस्य का गड्ढे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बीडीसी सदस्य का गड्ढे में मिला शव
Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए ग्राम पंचायत सदस्य (बीडीसी) का सोमवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे पानी भरे गड्ढे में शव मिला। बीडीसी सदस्य की मौत कैसे हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सांवापुर मजरे सांवापुर नेवादा गांव निवासी लल्लू (50) पुत्र रामसेवक गांव के वार्ड नंबर तीन से ग्राम पंचायत सदस्य थे। गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए थे। कुछ देर बाद घर लौटकर नहीं आए तो परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि लल्लू का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा था।
पत्नी संगीता समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का कहना है कि पता नहीं यह सब कैसे हो गया। हर दिन पति नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जाते थे और लौट आते थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देशराज ने बताया कि लल्लू को मिर्गी का दौरा भी आता था। आशंका है कि मिर्गी का दौड़ा पड़ने से बीडीसी सदस्य की जान गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आएगी।