फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Banks closed, ATM locks upset

बैंक बंद, एटीएम में ताले, लोग परेशान

Mon, 12 Dec 2016 12:44 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 12 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Banks closed, ATM locks upset
बैंक आफ बड़ौदा का बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में तीन दिन की छुट्टी है। वहीं एटीएम भी ग्राहक को दगा दे रहे हैं। हालात ये हैं कि रविवार को एटीएम में रुपया न होने से ताले लटके रहे। इससे खाता धारकों को भारी कठिनाइयों का सामना पड़ा। नोट बंदी के एक महीना बीत गया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


इधर, बैंकों में तीन दिन की छुट्टी है। इसलिए लोगों को रुपया निकालने के लिए एटीएम का ही सहारा था। लेकिन एटीएम ने भी धोखा दे दिया। शहर के मोटल चौराहा स्थित एसबीआई और बीओबी का एटीएम शनिवार को खुला रहा, लेकिन रविवार को रुपया खत्म होने से बंद कर दिया।
विज्ञापन


लोग एटीएम देखकर वापस लौट गए। सुपरमार्केट में लगा एसबीआई का एटीएम बंद रहा। इससे खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल रोड पर लगा इंडियन बैंक का एटीएम खुला रहा, जिसमें रुपया निकालने को लेकर लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रुपया निकालने को लेकर खाताधारकों में नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसी तरह शहर क्षेत्र में भी विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम महज शोपीस बने रहे।
-
रकम निकालने पहुंचे सलमान, राकेश सिंह का कहना है कि अवकाश के चलते तीन दिन बैंक है। सोचा की शहर के एटीएम से रुपया निकल आए गए, लेकिन यहां भी सभी एटीएम बंद है। जिन एटीएम में रुपया निकल रहा है, वहां लंबी लाइन लगी है।


ऐसे में रुपया निकालने में भारी दिक्कत हो रही है। गिरजा सिंह, सुशील द्विवेदी ने बताया कि घर का सामान खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। एटीएम में रुपया नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed