फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Badal will participate in state championship, won medals in zonal yoga

जोनल योगा में जीते पदक, स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेगा बादल

Tue, 27 Aug 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Badal will participate in state championship, won medals in zonal yoga
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय सेंट्रल जोन की जोनल योगा चैंपियनशिप में सफलता के झंडे गाड़े हैं। चैंपियनशिप से मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों को सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान से नवाजा गया। कन्नौज में 23 से 25 अगस्त तक जोनल योगा चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करके न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

एनएसपीएस त्रिपुला की कक्षा सातवीं की छात्राओं अंशिका सिंह, हिमंाशी यादव एवं सृष्टि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा सात के छात्र बादल यादव ने जोनल स्तरीय योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सितंबर महीने में हापुड़ में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

कृष यादव (कक्षा 8), प्रिया यादव (कक्षा 11) एवं महिमा दिवाकर (कक्षा 12) ने कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता, स्कूल एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति, उप-प्रधानाचार्य जोन एलिजाबेथ नेथन, मो. फैजान खान, ज्ञानेंद्र तिवारी, सीएस दास मिश्रा, शाहीन खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज में हुई योगा चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिस पर उन्हें जिला योगा एसोसिएशन की ओर से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। प्रतियोगिता में आठ वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों एवं कोच को बधाई दी। कहा कि सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed