{"_id":"5ec2d1638ebc3e90294c3d8a","slug":"attacked-at-corona-warrior-s-house-beaten-four-with-wife-raibaraily-news-lko5221657136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा के घर पर धावा बोला, पत्नी समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा के घर पर धावा बोला, पत्नी समेत चार को पीटा
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से जंग में मरीजों की दिनरात सेवा में जुटे योद्धा और 108 एंबुलेंस चालक के घर पर धावा बोलकर दबंगों ने जमकर मारपीट की। पत्नी, मां, पिता समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में गत रविवार रात हुई वारदात के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में दोनों ओर से जवाबी मुकदमा दर्ज किया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामबहादुर 108 एंबुलेंस का चालक है। कोरोना से जंग के दौरान लगातार वह ड्यूटी कर रहा है। रविवार देरशाम गांव के ही पांच लोगों ने उसके घर पर धावा बोलकर पिता राम बहादुर, मां रामरती, पत्नी सरोजनी, बेटा प्रभाकर आदि की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दबंगों ने लाठी-डंडे के अलावा कुल्हाड़ी से वार करके घायल किया। सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुबख्शगंज के कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।