फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ATMs emptied by evening, competing to withdraw money

शाम तक खाली हो गए एटीएम, पैसा निकालने को रही होड़

Fri, 13 Nov 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
ATMs emptied by evening, competing to withdraw money
रायबरेली। धनतेरस पर गुरुवार को पैसा निकालने के लिए एटीएमों में लाइन लगी रही। हाल ये रहा कि शाम तक अधिकतर एटीएम खाली हो गए। ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंकों समेत अन्य बैंकों के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लाइन नजर आई। हर कोई बारी-बारी से पैसा निकाल पाया।
विज्ञापन

देर शाम तक अधिकतर एटीएम खाली हो गए। इससे पैसा निकालकर खरीदारी करने की सोच रहे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा। हाथी पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे दिनेश यादव का कहना था कि एटीएम से पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कहना अन्य ग्राहकों का था। एलडीएम विजय शर्मा का कहना है कि जिले में 300 बैंक शाखाओं के करीब 160 एटीएम लगाए गए हैं। त्योहार के चलते सभी एटीएम फुल करा दिए गए हैं, ताकि ग्राहक बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर सके। यदि कहीं एटीएम खाली रहे हैं तो उन्हें फुल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed