फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   atm

तालाबंदी तो कहीं खाली रहे एटीएम, पैसों की किल्लत से जूझे लोग

Thu, 27 Oct 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
atm
खाली मशीन से कैसे हो निकासी
विज्ञापन

राम कृपाल तिराहा स्थित जिला सहकारी बैंक का एटीएम कैश जमा न करने के कारण बीते कई दिनों से सिर्फ शोपीस बना नजर आ रहा है। कैश निकासी के लिए यहां पहुंचने वालों को बस निराशा ही हाथ लगती है। इसी तरह रेलवे स्टेशन स्थित इंडिकैश एटीएम में कैश न होने से सन्नाटा पसरा था जबकि रेलवे स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक का एटीएम बंद पड़ा था।
एक पखवारे से खराब एटीएम
जिला अस्पताल स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम बीते एक पखवारे से खराब पड़ा है। दिवाली पर्व पर भी संबंधित बैक के जिम्मेदारों ने एटीएम ठीक कराना उचित नहीं समझा। सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम भी कई माह से खराब पड़ा है। इससे लोगों को त्योहार पर परेशानी झेलनी पड़ी। आसपास रहने वाले दिनेश यादव, शोभित मिश्रा का कहना है कि एटीएम आए दिन खराब रहता है। इससे कैश निकासी के लिए दूर स्थित एटीएम तक दौड़ लगाना पड़ती है।
विज्ञापन

बैंक खुलेगी तभी मिलेगा एटीएम से पैसा
ऊंचाहार नगर में दो एसबीआई, एक बैंक आफ बड़ौदा, एक एचडीएफसी, एक एक्सिस बैंक, एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। अधिकतर एटीएम बंद रहते हैं। बैंक खुलने पर एटीएम का शटर खुलता है और बंद होते ही शटर भी बंद हो जाता है। एटीएम में पैसे का न होना आम बात हो गई है। नगर के गायत्री नगर में रहने वाले शिक्षक संतोष सिंह ने बताया कि यहां से कभी भी समय पर पैसा नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। दीपावली अवकाश में बैंकों में रही बंदी के कारण खाली हुए एटीएम में कैश का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा। यह मामले तो बस बानगी मात्र है। जमीनी तौर पर जिले में शहर से लेकर कस्बों में लगाए गए एटीएम दीपावली के अवकाश के दौरान बिना कैश के महज शोपीस बने नजर आए हैं। जिन एटीएम में कैश जमा भी है वहां कमजोर नेटवर्क अथवा एटीएम मशीन खराब होने की दिक्कत ग्राहकों को परेशान करती है।
शहर में विभिन्न बैंक शाखाओं के करीब 170 एटीएम लगे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद खाताधारी को तत्काल कैश निकासी की सुविधा मिल सके। इसके बावजूद 50 फीसदी एटीएम खराब पड़े होने व कई में कैश न होने के कारण लोगों को आए दिन कैश निकासी के लिए परेशान होना पड़ता है।
दीपावली से पहले शनिवार फिर रविवार और सोमवार को बैंक ों में अवकाश था। मंगलवार को खुलने के बाद बुधवार और गुरुवार को बैंक फिर बंद रही। इसके बावजूद त्योहारी सीजन में भी एटीएम में कैश की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को लेकर बैंक प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन दिखे। उनकी इस लापरवाही का खामियाजा एटीएम कार्डधारियों को भुगतना पड़ा।
गुरुवार को भी शहर के अधिकांश एटीएम बूथों की मशीन कैश न होने से खाली रहे। किसी एटीएम में कैश नहीं था तो कोई नेटवर्क की समस्या के चलते बंद मिला। निकासी के लिए बैंक पहुंचे खाताधारियों को भी अवकाश के चलते बैरंग होना पड़ा।

दिवाली पर्व के चलते एटीएम मशीनों में कैश लोड न हो पाने के चलते कुछ एटीएम खाली रहे। तकनीकी फाल्ट के कारण खराब पड़े एटीएम की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बैंक संचालकों के साथ होने वाली बैठक में जरूर इस बात को प्रमुखता से रखा जाएगा कि संबंधित बैंक अपने खराब एटीएम तत्काल दुरुस्त कराए। शुक्रवार तक एटीएम में कैश लोड हो जाने से निकासी को लेकर हो रही परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
राजीव पांडेय, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed