फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   atm

जालसाज ने एटीएम बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाले

Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
atm
डलमऊ (रायबरेली)। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालते समय एक जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल लिया और 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लछीवा मजरे चांदा टीकर गांव निवासी आशु कुमार ने मुराई बाग चौकी में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह वह मुराई बाग कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम गया था। कई बार प्रयास करने पर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन

इस पर पास में ही खड़े व्यक्ति ने एटीएम लेकर कहां लाओ मैं कोशिश करता हूं। इस दौरान उसने एटीएम बदल लिया। पैसे न निकलने पर कहां कि एटीएम खराब है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि मोबाइल में 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला कि एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले गये हैं। उसने एटीएम देखा तो वह उसका नहीं निकला। बल्कि अजय कुमार नाम के व्यक्ति का एटीएम उसके पास मिला। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed