{"_id":"5d17ad7d8ebc3e3c9469f4df","slug":"assault-to-father-and-son-raibaraily-news-lko467994246","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को बेरहमी के साथ पीटा, बहू को जान मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र को बेरहमी के साथ पीटा, बहू को जान मारने की दी धमकी
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने परिवार के ही लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पिता-पुत्र को बेरहमी के साथ जमकर पीटा तो बहू को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई।
तहरीर पर पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला और प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।
बाराबंकी जिले के धनोखर चौराहा फोटोवाली गली की रहने वाली ऊषा सिंह के मुताबिक रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव में उनकी ससुराल है। यहां पर करीब 14 बीघे जमीन है। हम सब परिवार समेत बाराबंकी में ज्यादा रहते हैं।
विज्ञापन
28 जून को परिवार के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करके खेत की जुताई कर रहे थे। जानकारी होने पर हम सब पहुंचे तो परिवार के लोगों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए घर में घुस गए।
बावजूद हमलावर घर में घुस गए और मारपीट की। मारपीट में उनके ससुर ससुर देवीबख्श और पति देवेंद्र सिंह को चोटें आई। इसमें पति देवेंद्र सिंह को अधिक चोटें आई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस प्रकरण में कार्रवाई नहीं कर रही है।
एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ऊषा सिंह की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले शेर बहादुर सिंह, हरिकेश सिंह, आशीष सिंह, गोपाल सिंह, लाल सिंह, पुतान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।