फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   As soon as the bow was broken, the garland was placed around Shri Ram's neck.

Raebareli News: धनुष भंग होते ही श्रीराम के गले में डाली वरमाला

Wed, 10 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 10 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
As soon as the bow was broken, the garland was placed around Shri Ram's neck.
हलोर। पुरासी गांव स्थित बाबा प्राणदास की कुटी में चल रहे पांच दिवसीय मेले के अंतिम दिन श्रीराधा-कृष्ण रामलीला कमेटी के कलाकारों की ओर से धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इसके बाद धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि जब सीता स्वयंवर में दूर-दूर से आए राजा शिवजी का विशाल धनुष नहीं तोड़ पाए तो राजा जनक विलाप करने लगे। इसके बाद भगवान प्रभु श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को उठा लिया। इस दौरान धनुष के भंग होने पर माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्री राम के जयघोष से गूंजने लगा।
विज्ञापन

शिव धनुष भंग होने पर क्रोधित भगवान परशुराम भी वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद के भावपूर्ण मंचन को देख कर दर्शक काफी देर तक तालियां बजाते रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि गंगा सागर पांडेय, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुज तिवारी, डायरेक्टर शिवमोहन तिवारी, बीके मिश्र, ओम प्रकाश शुक्ल, शिवम मिश्र, रमा शंकर व अंकित द्विवेदी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed