फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aredica showcases its technical prowess in Delhi

Raebareli News: दिल्ली में आरेडिका ने दिखाया तकनीकी कौशल

Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aredica showcases its technical prowess in Delhi
लालगंज। दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई) के पहले दिन आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र ने आरेडिका के स्टॉल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देश-विदेश से आए प्रतिभागियों से तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की। यह प्रदर्शनी 1990 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) रेल मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 15 से अधिक देशों के 450 से ज्यादा प्रदर्शक रेल और मेट्रो क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीकों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। आरेडिका की टीम ने इस प्रदर्शनी में रेलवे कोच निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों और तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक प्रशांत ने सहयोगी कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कोचों में नवाचार की संभावनाओं पर जोर दिया। इस अवसर पर विजय कुमार, आरएन तिवारी, सीएस श्याम, संजय निगम, एके अग्निहोत्री व अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed