फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Appointments proceeded without permission in janta Inter College

जनता इंटर कॉलेज में बिना अनुमति कर दीं नियुक्तियां

Tue, 19 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 19 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Appointments proceeded without permission in janta Inter College
श‌िक्षक - फोटो : demo
जनता इंटर कॉलेज हरचंदपुर में डीआईओएस की बिना अनुमति दो कर्मचारियों की सीधी नियुक्ति करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षा निदेशक कार्यालय की टीम द्वारा की गई ऑडिट में यह मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन


मृतक आश्रित कोटे में हुई नियुक्तियों के बाद संबधित कर्मचारियों को स्कूल ने जॉइन नहीं कराया और सीधी भर्ती हुए कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईओएस को दोनों कर्मचारियों को स्कूल में जॉइन कराने व सीधी भर्ती के कर्मचारियों से काम न लेने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक कार्यालय के सत्य नारायण यादव, संध्या कुमारी, एनके मीना देवी की टीम ने जनता इंटर कॉलेज का ऑडिट किया था। ऑडिट में पाया कि लिपिकों के दो पदों पर आदित्य प्रताप सिंह व शिवम सिंह की सीधी भर्ती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए डीआईओएस से अनुमति नहीं ली गई। वेतन न मिलने पर कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन याचिका को खारिज कर दिया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन आदित्य व शिवम से आंशिक कार्य ले रहा है। 

ऑडिट में यह भी पाया गया कि वैशाली पाठक व ऋषिराज मिश्रा का मृतक आश्रित कोटे में लिपिक के पदों पर चयन हुआ, लेकिन दोनों कर्मचारियों को डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध रखा गया है। शिक्षा निदेशक कार्यालय के वित्त नियंत्रक ने डीआईओएस को पत्र जारी करके वैशाली व ऋषिराज को मूल संस्थान में जॉइन कराने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही स्कूल द्वारा सीधी भर्ती में नियुक्ति कर्मचारियों से काम न लिया जाए। कार्रवाई करके डीआईओएस को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट आ गई है।


जनता इंटर कॉलेज हरचंदपुर में आदित्य व शिवम को बिना अनुमति सीधी भर्ती करने का मामला पकड़ा गया है। मृतक आश्रित में नियुक्ति पाए वैशाली व ऋषिराज को संस्थान में जॉइन कराया जाएगा। ये दोनों डीआईओएस कार्यालय में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed