फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anganwadi centers found closed in inspection honorarium of five stopped

निरीक्षण में बंद मिले आंगनवाड़ी केंद्र, पांच का मानदेय रोका, नोटिस जारी

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers found closed in inspection honorarium of five stopped
रायबरेली। अमावां की बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवानी गुप्ता ने मंगलवार को ब्लॉक के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। यहां बच्चे भी नहीं आए थे। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी गैरहाजिर मिले। मामले में तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दो सहायिकाओं का मानदेय रोकने के साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी ने बताया कि सीडीपीओ शिवानी गुप्ता के निरीक्षण में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में मैनूपुर प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी और सहायिका मालती गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन

इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र मैनूपुर द्वितीय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम चौधरी और मैनूपुर तृतीय केंद्र में सहायिका सावित्री निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलीं। यहां बच्चे भी नहीं आए थे। सभी का मानदेय रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed