{"_id":"5848531a4f1c1bfd6444941f","slug":"alambagh-bus-depot-crushed-by-the-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमबाग डिपो की बस ने किशोरी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमबाग डिपो की बस ने किशोरी को रौंदा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लालगंज-बछरावां मार्ग पर बड़े नहर के पास बुधवार को रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोरी को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब किशोरी बैंक से रुपया निकालकर घर जा रही थी। गुरुबख्शगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
खीरों थाना क्षेत्र के पूरे बंगलहा मजरे रायपुर गांव की रहने वाली पूजा (17) पुत्री राजकुमार देना बैंक की सहजौरा शाखा से रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से वापस घर जा रही थी।
लालगंज-बछरावां मार्ग पर स्थित बड़े नहर (बहादुरगंज चौराहा) के निकट लालगंज से बछरावां की ओर जा रही तेज रफ्तार आलमबाग डिपो की बस संख्या यूपी 34 टी 3884 ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुबक्शगंज पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ कर बस कब्जे में ले ली। घटना की तहरीर मृतका के पिता ने पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई होगी।