फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aiims

एम्स में ओपीडी मरीजों के लिए आधे घंटा बढ़ा रजिस्ट्रेशन

Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
aiims
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ओपीडी में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन का समय आधा घंटा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

अब सुबह आठ से 11 बजे तक पंजीयन कराया जा सकेगा। 11 बजे दोपहर 12 बजे तक एक घंटे के लिए एम्स स्टाफ के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे। आधा घंटा समय बढ़ने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए नई व्यवस्था 23 जून से आरंभ होगी।
एम्स के रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए पहले सुबह 8:30 बजे से सुबह 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता था। अब नई व्यवस्था में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण काउंटरों को खोलने का समय आधा घंटा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सभी काउंटरों को रजिस्ट्रेशन के लिए खोला जाएगा। शनिवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए एम्स के स्टाफ के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 11 बजे से 12 बजे तक और शनिवार को 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले लाएंगे। यह व्यवस्था 23 जून से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed