फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aiims

एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई के दूसरे बैच का आगाज, अध्यक्ष बोले, दिल्ली एम्स की तरह यहां भी मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 08 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
aiims
एम्स में सेरेमनी को संबोधित करते अध्यक्ष प्रमोद गर्ग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई का आगाज हुआ। एकेडमिक पिनअप सेरेमनी में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं का बैच लगाकर स्वागत किया गया। एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग ने कहा कि यहां भी सारी सुविधाएं दिल्ली एम्स जैसी ही उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चे अच्छे तरीके से पढ़ाई करके डॉक्टर बनें। यह एम्स भी दिल्ली के एम्स जैसा काम करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे पहले एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग और निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर टीचिंग व प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने एम्स की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं इशिता, नंदिता मिश्रा, पल्लवी भारती, श्रेया मिश्रा, वर्तिका सिंह, निशी सिंह, साक्षी सिंह, शाहिल शेवरान, रोबिन, शशि रंजन कुमार, मनीष नेगी, मुदसिर सिद्दीकी आदि से परिचय लिया और बैच लगाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) एसके सिंह, रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, एकेडमिक इंचार्ज नीरज कुमारी, रिसर्च इंचार्ज अंशू कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में जल्द ही इलाज की सुविधा: प्रो. गर्ग
एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग ने कहा कि एम्स में जल्द ही अस्पताल शुरू कराकर मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यहां डेवलपमेंट पूरा न होने के कारण चैलेंज बहुत हैं, लेकिन चैलेंज में ही सफलता छिपी होती है। उन्होंने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को डॉक्टर के प्रोफेशन के बारे में बताया।
करीब पांच साल में ही यह एम्स भी दिल्ली एम्स की तरह हो जाएगा। एम्स प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं हर समय उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन भी अति आवश्यक है। डॉक्टर की ऐसा प्रोफेशन है जिसे हर कोई सम्मान देता है। मेहनत करके पढ़ाई करें और खुद के साथ ही परिवार का नाम रोशन करें।

एमबीबीएस में चार विषयों की होगी पढ़ाई
एम्स में दूसरे बैच में चार विषयों की पढ़ाई होगी। इसके लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को पहले ही भरा जा चुका है पहले बैच में बायोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इन चारों कोर्सों के लिए लैब व अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले से ही है। 15 दिनों तक ओरिएटेशन कोर्स के बाद चारों तय विषयों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed