फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ahlmad and Munshi caught red handed taking bribe

Raebareli News: अहलमद व मुंशी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ahlmad and Munshi caught red handed taking bribe
रायबरेली। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को ऊंचाहार तहसील में तैनात अहलमद फौजदारी व एक निजी मुंशी को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। अहलमद ने शांतिभंग के मामले को खत्म करने के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहा था। एंटी करप्शन ने दोनों के खिलाफ ऊंचाहार कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



सरेनी के गहरौली निवासी कृष्ण बहादुर सिंह तहसील में अहलमद फौजदारी के पद पर कार्यरत हैं। जिल्ला मजरे गंगौली निवासी ललित कुमार तहसील में निजी मुंशी के रूप में काम करते हैं। पट्टी रहस कैथवल गांव के एक युवक के खिलाफ कुछ माह पहले पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। मामले को समाप्त करने के लिए अहलमद ने युवक से 7000 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


अहलमद के दबाव के चलते उसने अपनी बकरी बेंचकर पैसों की व्यवस्था की, लेकिन इस दौरान तहसील के एक अधिवक्ता को जानकारी हो गई। उन्होंने शिकायत एंटी करप्शन से कर दी। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव ने अहलमद को रिश्वत दी। अहलमद ने पैसा निजी कर्मी को दे दिया। इस पर टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया का एंटी करप्शन की तहरीर पर अहलमद व निजी कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने दूसरी बार तहसील में छापा मारा है। पिछले वर्ष छापे में मामला पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed